बिहार: VIP पार्टी ने जन आशीर्वाद यात्रा की घोषणा की, गांव-गांव जाएंगे कार्यकर्ता

Summary :

जनता के हक-अधिकार की लड़ाई का आगाज़

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ की घोषणा की है, जो 1 जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करेंगे। यह यात्रा सिर्फ राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि जिले के पुनर्निर्माण और हक-अधिकार की लड़ाई का आगाज़ करेगी।

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने शुक्रवार को सिवान जिले में “जन आशीर्वाद यात्रा” की घोषणा की। यात्रा की घोषणा वीआईपी के राष्ट्रीय महासचिव नीतीश कुमार द्विवेदी ने करते हुए कहा कि यह यात्रा एक जून से शुरू होगी और गांव-गांव तक पहुंचेगी। महागठबंधन में शामिल वीआईपी के महाराजगंज कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नीतीश कुमार द्विवेदी ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि इससे जिले का पुनर्निर्माण और हक-अधिकार की लड़ाई का आगाज़ होगा। उन्होंने कहा कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने जिस तरह अपने अधिकारों के लिए ऐशो-आराम त्याग कर जनता के बीच संघर्ष चुना, उसी रास्ते पर चलते हुए पार्टी अब महाराजगंज लोकसभा को उसका वाजिब हक दिलाने के लिए समर्पित है।

प्रधानमंत्री मोदी से मिले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

द्विवेदी ने कहा कि आज का दिन सिर्फ घोषणा का नहीं, बल्कि बदलाव की शुरुआत का दिन होगा। उन्होंने जिले की दुर्दशा पर खुलकर सवाल उठाए और कहा कि महाराजगंज लोकसभा की उपेक्षा वर्षों से होती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों ने महाराजगंज की राजनीति पर कब्जा कर लिया है और अब समय आ गया है कि स्थानीय लोग मिलकर इसका जवाब दें। वीआईपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें अब ऐसा नेतृत्व चाहिए जो छाती ठोककर अपने हक के लिए लड़ सके। हमें सदन में वह नेता चाहिए जो सिर्फ भाषण न दे, बल्कि ज़रूरत पड़ी तो अधिकार छीन भी ले।

उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा एक जून से शुरू होगी और 15 जून तक चलेगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता पूरे महाराजगंज क्षेत्र के गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करेंगे। वे लोगों से सीधे समस्याएं जानेंगे और बताएंगे कि अब तक विकास क्यों नहीं हुआ और आगे इसके लिए क्या रोडमैप होना चाहिए। इस यात्रा का उद्देश्य केवल जनसंपर्क करना नहीं है, बल्कि ज़मीन पर मौजूद असली समस्याओं को उजागर करना और जनता के साथ मिलकर उसके समाधान की दिशा में काम करना है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.