Bihar Weather: बिहार का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया जा रहा है। बारिश की बात करें तो राज्य के सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज इन जिलों में हल्की बरसात हो सकती है। अगले आने वाले चार दिनों में तामपान में वृद्धि होगी जिससे भीषण गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल से बिहार में उष्ण लहर चलेगी। बिहार में दिन-प्रतिदिन तामपान बढ़ने से गर्मी होने लगी है मुजफ्फरपुर में अप्रैल शुरुआत में ही गर्मी ने अपना आतंक बढ़ाना शुरू कर दिया है। मुजफ्फरपुर में पिछले तीन दिनों में ही 5 डिग्री तक तामपान बढ़ा है। तो वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सोमवार की बात करें तो तामपान 38 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज हुआ। बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं।
- बिहार का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया जा रहा है
- सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज में हल्की बारिश होगी
- मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल से बिहार में उष्ण लहर चलेगी
बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल
बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं सोमवार सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह से ही यह अनुमान लगाया था कि, अब प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ेगा और लू चलेगी। इससे पहले वाले दिन आसमान में बादल छाए रहे जिससे मौसम सुहावना रहा था। लेकिन दोपहर में एक बार फिर से गर्मी बढ़ने लगी जिससे उमस होने लगी है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कहा कि सोमवार को तामपान 1.6 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज हुआ है। सोमवार को पटना का तामपान 39.0 26.0 दर्ज हुआ, भागलपुर का तामपान 38.0 24.0 दर्ज हुआ तो वहीं मुजफ्फरपुर का तामपान 36.0 24.0 दर्ज हुआ।


Download Android App
Download iOS App





