Bihar: बिहार के मौसम में सोमवार से होने वाले बदलाव से तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट होगी। वहीं, तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से कुछ दिनों के राहत मिलेगी। इसी बीच बिहार के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। किसानों और नदी किनारे रहने वाले नाविकों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।
Highlights
- बिहार में मौसम बदलेगा मिजाज
- शाम को चल सकती है आंधी-बारिश
- तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट
शाम से बिगड़ सकता है बिहार का मौसम
बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। सोमवार से जमनता को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश के वातावरण पर पुरवा का प्रभाव बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। अगले सप्ताह राज्य के कुछ इलाके में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव का क्रम 11 मई तक जारी रह सकता है। बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं।
इन जिलों बारिश के आसार
बिहार में आज शाम से मौसम करवट लेना शुरू कर देगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 6 मई से 9 मई के बीच पटना, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार और पूर्णिया के कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बांका, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश के बाद लोगों को भीषण लू से राहत मिल सकती है।
तैयार फसल को संग्रह कर लें
किसान मौसम विज्ञानियों ने किसानों के लिए जारी सूचना में कहा कि प्री मानसून का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में किसानों को तैयार फसल को जल्द से जल्द संग्रह करने की जरूरत है।
साथ ही आम एवं लीची की फसल को कम से कम नुकसान हो इसके लिए भी समुचित कदम उठाना समय की मांग है।


Download Android App
Download iOS App






