Bihar: मई के महीने में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला है। कई लोग लू की चपेट में आ गए हैं। वहीं, बिहार के कई जिलों में फिर से मौसम करवट लेने वाला है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक आज बिहार के 10 जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है।
Highlights
- बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम
- IMD अलर्ट किया गया जारी
- इन 10 जिलों के लोग रहें सावधान
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
बिहार में चल रही खतरनाक लू के बीच मौसम विभाग ने लोगों के लिए राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 10 जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, कई जिलों में अब भी लू का कहर जारी रहेगा। इसलिए लोगों को पूरी तरह से अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।
मध्यम से तेज बारिश के आसार
कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर और सुपौल के आसमान में बादल छाए हुए हैं। यहां मध्यम से लेकर तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में पड़ सकती है भीषण ‘लू’
आरा, पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सारण में भीषण लू चलने के आसार हैं। यहां लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इन जिलों में लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App






