बिहार के नावाडा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के महुडर गांव में दहेज से संबंधित एक मामला सामने आया है। जिसमें एक विवाहित महिला के साथ घरेलू हिंसा की गई । दरअसल, पति ने अपनी पत्नी को मायके से एक लाख रूपये लाने के लिेए कहा था। क्योंकि पति को उन एक लाख रूपये से अपना मकवान बनवाना था। जब पत्नी ने यह पैसा वाली बात नहीं मानी तो ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटाई की। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पत्नी को पति ने पैसों के लिए धमकाया
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि विवाहिता की पहचान महुडर गांव निवासी रिजवान आलम की पत्नी नेहा आजवी के रूप में हुई है। आपको बता दें कि दहेज को लेकर अक्सर विवाहिता को पति, सास, ससुर और ननद धमकाया करते थे विवाहिता के पिता अंसार नगर निवासी नूर आलम ने बताया कि 5 साल पूर्व बेटी की शादी महुडर गांव निवासी मोहम्मद हलील के पुत्र रिजवान आलम के साथ कराई गयी थी। हालांकि, शादी के बाद बेटी ने दो बच्चे को भी जन्म दिया। अब पति, सास, ससुर और ननद बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं उसके साथ मारपीट करते हैं।
पीड़िता ने घर से भागकर पुलिस स्टेशन में शिकायत कराई दर्ज
गौरतलब है कि मोहम्मद रिजवान ने स्पष्ट किया कि मुझे एक लाख रूपयों से अपना घर बनवाना है इसलिए लिए मैंने अपनी बैगम से पैसे मांगे है। इसी के साथ ही यह भी कहा कि एक लाख रूपये लाओं तबी तुम्हे मैं रखूंगा। पत्नी ने मायके से पैसे लाने से इनकार कर दिया तो मायकों वालों ने कमरे में बंद कर दिया और जमकर पिटाई भी की। जब महिला परेशान हो गई तो वह घर से भाग गई और नजदीकी पुलिस थाना कौवाकोल में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस इस मामलों को गंभीरता से ले रही है और एक्शन लेना शुरू कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



