Bihar में चुनाव को लेकर सियासत गर्मा रही है। चुनावी रण को जीतने के लिए सभी राजनैतिक दल अपनी तैयारी कर रहै है। इसी बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा करते हुए बतया कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से बिहार के लिए रेल बजट में नौ गुना बढ़ोतरी की गई है। अब 9 गुना बढ़ा कर बिहार का बजट 10,000 करोड़ रुपये हो गया है। रेल बजट बढ़ाने का उद्देश्य राज्य भर में कनेक्टिविटी बढ़ाना और इसे देश भर के प्रमुख क्षेत्रों से जोड़ा जाएगा।
अररिया-घागरिया रेल लाइन पूरी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार की राजधानी पटना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 111 किलोमीटर लंबी अररिया-घागरिया रेल लाइन पूरी हो गई है, जिससे स्थानीय संपर्क को जोड़ने में सुधार हुआ है। साथ ही समस्तीपुर-दरभंगा लाइन के दोहरीकरण में भी प्रगति दर्ज की गई है। जिससे यात्रा का समय कम करने और रेल क्षमता बढ़ाने में मदद मिली है।
नई ट्रेन की घोषणा
अश्विनी वैष्णव ने बतया कि लंबी दूरी के लिए नई ट्रेन चलाने के लिए बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि पटना और दिल्ली के बीच हर दिन अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। साथ ही दरभंगा और लखनऊ के बीच जल्द ही साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाएगी। इसी बीच दक्षिण की ओर संपर्क बढ़ाने के लिए एक नई ट्रेन की घोषणा करते हुए कहा कि सीमांचल को तमिलनाडु के इरोड से जोड़ने वाली ट्रेन जल्द ही चालू की जाएगी।
Also Read: पटना के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, कई फ्लैट जल कर राख


Download Android App
Download iOS App




