Bigg Boss 19 में ये दो नाम मचा सकते हैं तहलका, एक टीवी स्टार, दूसरा कंट्रोवर्सी किंग!

Summary :

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर हर दिन नई खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन असली सस्पेंस अभी बना हुआ है! कौन होंगे इस बार के कंटेस्टेंट्स? क्या सलमान खान (Salman Khan) ही करेंगे होस्टिंग? और क्या शो इस बार किसी नए फॉर्मेट या ट्विस्ट के साथ आएगा? लता सबरवाल (Lataa Saberwal) और आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) को अप्रोच किए जाने की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है। वहीं, प्रीमियर डेट (Premiere Date) को लेकर भी कन्फ्यूजन बना हुआ है। 30 अगस्त की चर्चा ज़रूर है, लेकिन मेकर्स ने अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट…

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर हर दिन नई खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन असली सस्पेंस अभी बना हुआ है! कौन होंगे इस बार के कंटेस्टेंट्स? क्या सलमान खान (Salman Khan) ही करेंगे होस्टिंग? और क्या शो इस बार किसी नए फॉर्मेट या ट्विस्ट के साथ आएगा? लता सबरवाल (Lataa Saberwal) और आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) को अप्रोच किए जाने की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है। वहीं, प्रीमियर डेट (Premiere Date) को लेकर भी कन्फ्यूजन बना हुआ है। 30 अगस्त की चर्चा ज़रूर है, लेकिन मेकर्स ने अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। इतना तय है कि इस बार का सीजन पहले से भी ज्यादा धमाकेदार और चौंकाने वाला होने वाला है। सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा तेज़ है, लेकिन असली राज़ अब तक परदा नहीं हटा। कौन आएगा, कौन जाएगा, और कौन जीतेगा – इन सब सवालों का जवाब तभी मिलेगा जब बिग बॉस 19 का दरवाज़ा खुलेगा!

Salman Khan
सलमान की होस्टिंग बनी दर्शकों की पसंद


सलमान खान का शो – हमेशा चर्चा में

सलमान खान की होस्टिंग के चलते ‘बिग बॉस’ सालों से दर्शकों की पसंद बना हुआ है। इस बार भी शो को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का प्रीमियर 31 अगस्त 2025 को हो सकता है। हालांकि अभी तक इस तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी फैंस की उम्मीदें और एक्साइटमेंट हर दिन बढ़ती जा रही हैं।

 

Lataa-Ashish
इन दोनों को किया गया अप्रोच


दो नए नाम जोड़े गए अप्रोच लिस्ट में

हाल ही में खबर आई है कि ‘बिग बॉस 19’ के लिए दो चर्चित चेहरों को अप्रोच किया गया है – लता सबरवाल और आशीष विद्यार्थी। लता सबरवाल को सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में पहचान मिली, वहीं आशीष विद्यार्थी एक दिग्गज एक्टर हैं और हाल ही में वे ‘द ट्रेटर्स’ शो में भी नजर आए थे। इन दोनों को शो का हिस्सा बनाए जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है।


अप्रोच कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

इस बार शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी तक किसी भी नाम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिन हस्तियों को अप्रोच किया गया है, उनमें शामिल हैं: अपूर्वा मखीजा, खुशी मुखर्जी, वायरल लेडी, लक्ष्य चौधरी, मासूम शर्मा, डीनो जेम्स, अलीशा पंवार, धीरज धूपर, ममता कुलकर्णी, मिकी मेकओवर। इन नामों में टीवी से लेकर सोशल मीडिया और बॉलीवुड के स्टार्स तक शामिल हैं। हर साल की तरह इस बार भी मेकर्स ऐसे चेहरे लाने की कोशिश कर रहे हैं जो शो को मसालेदार और एंटरटेनिंग बना सकें।

Bigg Boss
इस बार होगा नया ट्विस्ट

क्या होगा इस बार का नया ट्विस्ट?

सूत्रों की मानें तो इस बार शो को जल्दी ऑनएयर किया जाएगा और इसका सफर करीब 5 महीने तक चलेगा। यह अवधि पिछले सीजन्स की तुलना में लंबी है, जिससे दर्शकों को लंबे समय तक एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।


मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं

अब तक शो के निर्माताओं ने किसी नाम की पुष्टि नहीं की है, न ही शो के फॉर्मेट या थीम पर कोई जानकारी साझा की गई है। हालांकि यह तय है कि बिग बॉस 19 भी अपने पिछले सीजन्स की तरह जबरदस्त हंगामा, ड्रामा और एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा।


फैंस कर रहे इंतजार

बिग बॉस को लेकर सोशल मीडिया पर हर रोज़ नई चर्चा होती है। फैंस शो के प्रोमो और कंटेस्टेंट्स के नाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें मेकर्स की उस ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर टिकी हैं, जो इस शो की लॉन्च डेट, फॉर्मेट और कंटेस्टेंट्स को लेकर होगी।

Bigg Boss
इस बार गेम में आएगा बदलाव


इस बार होगा नया गेम प्लान

बिग बॉस 19 इस बार कई सरप्राइज के साथ आने वाला है। लता सबरवाल और आशीष विद्यार्थी जैसे नामों की एंट्री ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन इस साल बिग बॉस हाउस में एंट्री करता है और कौन बनता है इस सीजन का नया स्टार।

Tamanna Choudhary