पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल द्वारा कांग्रेस के सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर दिए गए विवादित बयान पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल पार्टी में अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहें हैं।
उनके द्वारा दिया गया बयान इसी कड़ी में एक सूत्र है। लगातार उनके ही पार्टी द्वारा उनको साइड लाइन में किये जाने के कारण वो विवादित बयान देकर अपने अध्यक्ष की कुर्सी बचाने के लिए अपनी पार्टी आलाकमान को खुश करने के एवज में ऐसे बेतुके बयान दे रहें हैं।
बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा नेता कोरोना कैरियर रहें हैं और वो मास्क का उतना ही प्रयोग किये जितना बंगाल चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोरोना से सम्बंधित अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए यही सब ओछी बयानबाजी बची है।


Download Android App
Download iOS App



