बीजेपी ने पहले की थी आनंद मोहन को रिहा करने की वकालत-नीतीश के मंत्री ने किया खुलासा

Summary :

पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की रिहाई को लेकर लगातार राजनीति हो रही है विपक्ष लगातार आनंद मोहन की रिहाई को लेकर नीतीश सरकार को घेर रहा है। इन सबके बीच सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को बीजेपी पर निशाना साधा है। वहीं बिहार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने बीजेपी नेताओं पर अपनी सुविधा के अनुसार इस मुद्दे पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आनंद मोहन की रिहाई की वकालत की थी। सुशील मोदी ने कहा था

पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की रिहाई को लेकर लगातार राजनीति हो रही है विपक्ष लगातार आनंद मोहन की रिहाई को लेकर नीतीश सरकार को घेर रहा है।
इन सबके बीच सीएम  नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को  बीजेपी पर निशाना साधा है। वहीं बिहार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने बीजेपी नेताओं पर अपनी सुविधा के अनुसार इस मुद्दे पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आनंद मोहन की रिहाई की वकालत की थी। सुशील मोदी ने कहा था कि अगर पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के दोषियों को रिहा किया जा सकता है।  तो आनंद मोहन को रिहा करने में क्या समस्या है।
सीएम नीतीश का विपक्ष को करार जवाब
वहीं विपक्षियों को करारा जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के फैसले को उचित करार दिया है। उन्हांने बीजेपी का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए कहा-‘मुझे आश्चर्य है कि जेल से रिहा हुए 27 कैदियों में से सिर्फ एक व्यक्ति के बारे में इतनी चर्चा की जा रही है।जेल नियमों में संशोधन को लेकर निशाने पर आए नीतीश ने कहा कि जिन लोगों को इससे समस्या हो रही है उन्हें पता होना चाहिए कि ऐसा क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने 2016 में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए मॉडल जेल मैनुअल का पालन किया है। इस मॉडल जेल मैनुअल में हत्या के आरोपियों को अलग-अलग श्रेणियों में नहीं रखा है।
आनंद मोहन की रिहाई के समर्थन मे नीतीश
सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि आनंद मोहन को 15 साल से अधिक समय सलाखों के पीछे बिताने के बाद ही रिहा किया गया है।  जो आजीवन कारावास के दोषियों के लिए निर्धारित 14 वर्ष की सजा से अधिक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण पर भारी खर्च को लेकर भी हमला बोला उन्होंने कहा कि दिल्ली और दूसरे राज्यों में चुनाव जीतने वालों पर इसी तरह निशाना साधा जाता है। जिन राज्यों में जो मजबूत हैं, उनकी इस तरह आलोचना होती रहती है।

Desk Team