बिहार की राजधानी पटना में बैखोफ अपराधियों ने गुरुवार सुबह बीजेपी नेता की गोली मार दी। जिसके बाद बीजेपी जयंत मण्डल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा ‘राजू बाबा’ की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की घटना बेउर थाना के तेज प्रताप नगर सीताराम उत्सव हॉल के पास की है।
तेजप्रताप नगर मुहल्ला निवासी राजेश कुमार सुबह टहलने के लिए निकले थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने कनपटी पर गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया। राजेश ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। सुबह-शुबहा हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
महागठबंधन में दरार- राजद सहयोगी दलों को दे रहा है अल्टीमेटम: डॉ. प्रेम कुमार
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चला है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा दो दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



