राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के होली पर कांस्टेबल को नचाने का मामला तूल पकड़ा हुआ है। बिहार के पंचायती राज मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता केदार प्रसाद गुप्ता ने रविवार को इस पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज राजद की पहचान नाच-गाना और ड्रामा कराने से हो गई है।
पटना में ‘झुमटा’ निकालने के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर पथराव
बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेज प्रताप यादव द्वारा सुरक्षाकर्मियों को नचाने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि राजद की पहचान नाच-गाना और ड्रामा करवाने से है। दरअसल, होली मिलन समारोह के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक सुरक्षाकर्मी को अपने गानों पर नाचने के लिए मजबूर किया था। नहीं नाचने पर उन्होंने सस्पेंड करने की धमकी भी दी थी। इस मामले में बिहार सरकार ने सुरक्षाकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है।
बिहार की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “राज्य में किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। इजरायल की तर्ज पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां ऐसी स्थिति नहीं है। इसके अलावा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ‘बीएलए’ विद्रोही गुटों द्वारा एक ट्रेन को हाईजैक करने और पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाने के मामले पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान आतंकवादियों को पैदा करता है। जो जैसा बोएगा, वैसा ही काटेगा। हमारी सरकार राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है।”
इससे पहले न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता उदित राज ने भी आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, “ये लोग भारत में आतंकी हमले करते हैं और उसे बढ़ावा देते हैं। लेकिन जैसा बीज बोओगे, वैसा ही काटोगे। जब ये आतंकवाद भारत में फैलाते हैं, तो इसका उल्टा असर पाकिस्तान पर पड़ता है। वहां मस्जिदों पर हमले होते हैं, बम धमाके होते हैं। यह उसी का नतीजा है और पाकिस्तान को इसकी सजा भुगतनी पड़ रही है।”


Download Android App
Download iOS App



