बिहार में जाति जनगणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद सियासत जोरदार हो रही है उन्नाव पहुंचे भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत ने जाति जनगणना का समर्थन किया है। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने बुधवार (4 अक्टूबर ) को कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश के अंदर पिछड़े समाज की जनसंख्या कम से कम 55% से अधिक है मेरा यह मानना है कि इसकी जनगणना होनी चाहिए।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि सब जाति की जनगणना होनी चाहिए क्योंकि जब देश के अंदर गाय, भैंस, बकरी, शेर और ऊंट कितने हैं उनकी गणना होती है तो जाति की भी गणना होनी चाहिए मैं तो चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री और भारत सरकार को जाति की जनगणना करनी चाहिए। फर्रुखाबाद से बीजेपी के सांसद मुकेश राजपूत उन्नाव में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की मूर्ति की अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
बीजेपी सांसद ने क्या कुछ कहा?
बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत से पिछड़े समाज की जनसंख्या और बिहार में गणना की रिपोर्ट पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने जाति जनगणना का समर्थन किया. उन्होंने कहा है कि देश के अंदर हमारे यहां कितनी गाय हैं,कितनी भैंस है, कितनी बकरी है, कितनी हमारे पास शेर है, कितने हमारे पास ऊँट हैं उनकी गणना होती है तो जाति की भी जनगणना होनी ही चाहिए।
बिहार में जारी हुए जाति सर्वेक्षण के आंकड़े
बता दे कि बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने 2024 लोकसभा चुनाव के पहले सोमवार को अपने बहुप्रतीक्षित जाति सर्वेक्षण के निष्कर्ष जारी किए. जिसमें पता चला कि ओबीसी और ईबीसी दोनों ही राज्य की कुल आबादी का 63 प्रतिशत हिस्सा हैं।


Download Android App
Download iOS App



