देश में अगले साल लोकसभा के चुनाव होने है। सभी विपक्षी दल अपने-अपने नेताओं को प्रधानमंत्री पद के लिए काबिल उम्मीदवार सार्वजनिक या परोक्ष रूप से बता रहें है। इनमें सबसे प्रमुख बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुशासन बाबू कहे जाने वाले नीतीश विपक्ष की ओर से PM पद के उम्मीदवार बनना चाहते है। इस बीच बीजेपी के एक सांसद ने उन्हें प्रधानमंत्री बता डाला।
प्रधानमंत्री कौन? भूल गए नेताजी
बिहार के औरंगाबाद के बीजेपी के सांसद सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए CM नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बता दिया। हालांकि, पास खड़े नेताओं द्वारा टोके जाने पर उन्होंने अपनी गलती सुधार ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बीजेपी सांसद सुशील सिंह की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बोल दिया। pic.twitter.com/20aH3hTMqy
— News18 Bihar (@News18Bihar) June 28, 2023
दरअसल, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी ने किया। जब रांची से उद्घाटन के बाद मंगलवार की शाम वंदे भारत एक्सप्रेस गया जंक्शन पहुंची तब उसके स्वागत के लिए औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह भी पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में सांसद की जुबान फिसल गई। उन्होंने बिहार के CM नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बताया।
हालांकि, पास खड़े नेताओं द्वारा टोके जाने पर उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने के लिए PM नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि लोगों के लिए प्रधानमंत्री ने यह बड़ी सुविधा दी है। इधर, सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पहले एनडीए के साथ ही थे। लेकिन, पिछले वर्ष उनकी पार्टी जदयू, एनडीए से अलग हो गई थी। नीतीश कुमार फिलहाल विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में जुटे हैं।


Download Android App
Download iOS App



