भाजपा सांसद बलात्कारियों को बचाने का काम करते हैं : अलका लांबा

Summary :

कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि भाजपा जदयू बलात्कारियों को बचाने का काम करते हैं।

पटना, (पंजाब केसरी) : कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि भाजपा जदयू जीरो महिला टॉलरेंस की बात करती है। वहीं सूबे के चुनाव में मुजफ्फरपुर बालिका कांड के दोषी की पत्नी पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को प्रत्याशी बनाया जाता है। अल्का ने पटना में पत्रकारों से वार्तालाप कर कहा कि भाजपा के सांसद बलात्कारियों को बचाने का काम करती है। 
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार आकर अपने प्रदेश की हालात का जिक्र ना करते हुए 370, राम मंदिर का जिक्र कर जनता को दिग्भ्रमित करना चाहते हैं। यूपी के हालात बद से बदत्तर है। हाथरस कांड के मामले पर कांग्रेस द्वारा उठाए मुद्दे पर भाजपा जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहार के सुशासन सरकार में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। 
जून 2020 में बिहार पुलिस ने माना है कि सूबे में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार बढ़े हैं। कांग्रेस हमेशा महिला सशक्तिकरण चाहती है। देश में पहली बार देखा जा रहा है कि जहां चुनाव हो वहां के मुख्यमंत्री हताश नजर आए। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए इंदिरा वाहिनी पुलिस बहाल होगी। बच्चियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था होगी।

Ujjwal Jain