पटना, (पंजाब केसरी) : सुपौल के जद-से. प्रत्याशी मृत्युंजय कुमार ने राजग गठबंधन पर राजनैतिक फायदे के लिए झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मेरी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर राजनीतिक विरोधियों ने झूठे मुकदमे में फंसाया है।
इस मामले में पटना उच्च न्यायालय ने मुझे बरी किया है। जद-से. से नामांकन भरने के बाद विरोधी पार्टी घबरा कर उस मामले को उछाल कर मेरी छवि को धूमिल कर राजनीतिक फायदे के लिए प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र की समस्याओं से ध्यान बटाकर विरोधी पुन: भोलीभाली जनता का मत प्राप्त करना चाहती है। लेकिन इस क्षेत्र की जनता वर्तमान जनप्रतिनिधि के झांसे में नहीं आने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



