बीजेपी प्रवक्ता और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जन अधिकार पार्टी (जाप) के अध्यक्ष पप्पू यादव द्वारा एम्बुलेंस को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैं बदनामी से नहीं डरता लेकिन कोई तथ्य के साथ कुछ कहें तभी ठीक है।
कुछ तस्वीरें दिखाते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कॉन्फ्रेंस में कहा, यहां कहीं चारदीवारी नहीं है। ये सरकार के नाम से पंजीकृत जमीन है। मैं पिछले 10 वर्षों से एंबुलेंस का काम कर रहा हूं। यह पूरी तरह सरकारी है। मैं समन्वय करता हूं, ताकि अच्छी तरह चले।
उन्होंने बताया कि “कहा गया ये एंबुलेंस मेरे घर में लगी है। मैं बताना चाहता हूं कि पटना जाने के बाद ये मेरा घर है और मैं यहीं रहता हूं। यह बहुत पुराना घर है और यहां कहीं एबुलेंस नहीं है। जहां एंबुलेंस खड़े थे वो बहुत आधुनिक सामुदायिक केंद्र है।”
तेजस्वी यादव ने CM नीतीश को लिखा पत्र, कोरोना मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए मांगी अनुमति
पप्पू यादव द्वारा खुद लगाए गए आरोपों पर रूडी ने तंज कसते हुए कहा, अपराधी अगर किसी मंदिर में बैठ जाए तो संत नहीं हो जाता। हमारे एक मित्र (पप्पू यादव) का एक एफिडेविट था उसमें उन्होंने 32 आपराधिक मुकदमों को स्वयं स्वीकारा है। कोई धारा बची नहीं है।
जाप अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर लगे राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। इतना बड़ा नहीं हूं कि मेरे कहने से किसी की गिरफ्तारी हो सकती है। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि उनका समय पश्चाताप करने का है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी स्वास्थ्य अच्छी नहीं है। लेकिन फिर भी वह आरा जाते हैं और वहां हुड़दंग मचाते हैं। इसके बाद छपरा आते हैं और यहां भी अफरा तफरी का माहौल मचाते हैं। उनके खिलाफ कई केस भी दर्ज हुए है।


Download Android App
Download iOS App



