पटना : लोकतांत्रिक युव जनता दल के मीडीया प्रभारी सह युवा नेता भरत सिंह ने कहा कि पांचों राज्यों में जो भाजपा की हार हुई है वह नरेन्द्र मोदी की हार है। भाजपा का यह सेमीफाइनल था और सेमीफाइनल भाजपा हार गई और फाइनल 2019 में महागठबंधन ही जीतेगी और केन्द्र भाजपा मुक्त सरकार बनायेगी।
देश के तमाम लोग भाजपा के कुशासन से पूरे देश के बेरोजगारए नौजवान नौकरी नहीं मिलने से परेशान थेए पूरा देश के लोग नोटबंदी से परेशान थे एवं व्यापारी वर्ग जीएसटी से परेशान थे।
इन सभी लोगों ने भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जिस प्रकार तानाशाह हो गये थे जनता की आवाज को सुनना बंद कर दिये थे। पेट्रोल और डीजल के बढ़ती कीमतों से किसान भी परेशान थे। तो देश के लोकतंत्र में जनता महान होती है और यह जनता ने सिद्ध करने का काम किया है।


Download Android App
Download iOS App



