जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सफलता आतंकवाद पर तमाचाः सुशील कुमार मोदी

Summary :

भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने टवीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के जिला परिषद चुनाव में 74 सीटें जीत कर भाजपा का सबसे बडे दल के रूप में उभरना,

भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने टवीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के जिला परिषद चुनाव में 74 सीटें जीत कर भाजपा का सबसे बडे दल के रूप में उभरना, कश्मीर घाटी में पहली बार तीन सीटों पर कमल खिलना और पुलवामा-शोपियां जैसे आतंकवाद के गढ में भारी मतदान आतंकवाद के मुँह पर करारा तमाचा है। ये चुनाव परिणाम धारा 370 हटाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक फैसले पर कश्मीरी जनता की मुहर है। 
राहुल गांधी की कांग्रेस मात्र 26 सीट जीत पाई, जो विजयी निर्दलीयों की संख्या से भी कम है। श्री मोदी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के जिला परिषद चुनाव की बडी बात यह कि आतंकवाद से त्रस्त एक सीमावर्ती राज्य ने 70 साल में पहली बार जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को महसूस किया और बंदूक-पत्थरबाजी छोड कर विकास का रास्ता चुना। इस नये केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव इतने निष्पक्ष और स्वतंत्र हुए कि किसी ने इस पर अंगुली नहीं उठायी। चुनाव भाजपा बनाम सभी जैसा थे। इसके बावजूद भाजपा को 4.87 लाख वोट मिले, जो फारुक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और राहुल गांधी की पार्टी के मिले कुल वोट से ज्यादा है। शानदार चुनावी सफलता के लिए अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और बिहार के शाहनवाज हुसैन को बधाई।

Desk Team