Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Bihar में एकतरफा प्यार में खूनी वारदात, Chhath Puja से लौट रहे 6 लोगों को गोलियां से भूना, 2 की मौत

Summary :

Bihar: लखीसराय में सोमवार की सुबह छह लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। बता दें सुबह छठ घाट से लौट रहे एक परिवार के सदस्यों पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। बेखौफ बदमाशों द्वारा कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले में अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली लगने की सूचना है। इसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई और 4 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। Bihar में एकतरफा प्यार में खूनी वारदात सनकी आशिक ने एक ही परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत…

Bihar: लखीसराय में सोमवार की सुबह छह लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। बता दें सुबह छठ घाट से लौट रहे एक परिवार के सदस्यों पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। बेखौफ बदमाशों द्वारा कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले में अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली लगने की सूचना है। इसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई और 4 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • Bihar में एकतरफा प्यार में खूनी वारदात
  • सनकी आशिक ने एक ही परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत
  • मामले की जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोलीबारी की घटना में घायल परिवार के सभी लोगों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जो सगे भाई थे। दोनों भाइयों की पत्नियां, पिता और बहन घायल हैं।डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एएसपी रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी प्राप्त की।कबैया थाना पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
दरअसल, अबतक इस घटना को लेकर प्रेम प्रसंग का विवाद सामने आया है। गोली मारने वाले आरोपित का नाम आशीष चौधरी बताया जा रहा है। इस मामले में मृतक चंदन कुमार और राजनंदन कुमार की मां ने बताया कि वह दुर्गा मंदिर में पूजा कर रही थीं। इसी दौरान पता चला कि पंजाबी मोहल्ला में किसी ने गोली मार दी है।महिला ने मीडिया से आगे कहा कि आशीष ने ही गोली मारी है। वह चाहता था कि हम अपनी बेटी उसे शादी के लिए दे।हम लोगों ने नहीं दिया तो आज यह घटना हो गई। इस मामले में थाना-पुलिस सब कुछ हो चुका था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner