पटना हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की कथित तौर पर धमकी मिलने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।
पटना हवाई अड्डे के प्रभारी निदेशक के एस विजयन ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात करीब साढे़ नौ बजे टेलीफोन पर एक कॉल कोलकाता से आयी थी जिसमें पटना हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
इस मामले में पटना हवाई अड्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।
उन्होंने बताया कि इस फोन कॉल के बाद रात्रि करीब सवा बारह बजे तक हवाई अड्डा परिसर में सघन तलाशी और जांच की गयी तथा सब कुछ ठीक पाया गया । विजयन ने बताया कि आज हवाई अड्डे पर अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए गए हैं और सब कुछ ठीक है।
पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय आर के भास्कर ने बताया कि बीती रात हवाई अड्डे की जांच के दौरान कोई बम या अन्य संदिग्ध सामान नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि जिस फोन नंबर से कॉल आई थी उसकी पहचान की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



