बिहार के मधुबनी जिले से दरिंदगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग दिव्यांग से दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने पीड़िता की इज्जत तार-तार करने के बाद उसकी दोनों आंखें फोड़ दी, ताकि उसकी पहचान न हो सके। वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाबालिग पीड़िता घर में चूल्हा जलाने के लिए सूखे पत्ते चुनने गई थी। इस दौरान दरिंदो ने उसे अपना शिकार बना लिया। आरोपी खून से लथपथ लड़की को छोड़ कर फरार हो गए। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पटना में इंडिगो स्टेशन मैनेजर की हत्या, तेजस्वी बोले- नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है, इस्तीफा दें
पीड़िता की उम्र करीब 15 साल बताई गई है। वह बोल और सुन नहीं सकती है, लेकिन वह देख सकती है जिसके चलते आरोपियों ने उसकी दोनों आंखे फोड़ दी। स्थानीय लोगों की मानें तो सभी अपराधी गांव के ही हैं। बहरहाल, पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी कर रही है।
लड़की की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया, जैसे ही इसकी सूचना मिली इस घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
घटना पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की नीतीश सरकार पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, बिहार के मधुबनी में एक नाबालिग मूक बधिर लड़की से गैंगरेप के बाद दरिंदों ने उसकी दोनों आंखें फोड़ बाहर निकाल दी। C ग्रेड पार्टी के अनुकंपाई मुख्यमंत्री जी, कब तक सत्ता संरक्षित हैवान नाबालिग लड़कियों की अस्मत लूट मानवता और बिहार को शर्मसार करते रहेंगे?


Download Android App
Download iOS App



