Breaking : CM Nitish ने दिए आदेश, Bihar शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू!

Summary :

Breaking : सीएम नीतीश (CM Nitish) ने दिए आदेश, Bihar शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू. बिहार सरकार ने शिक्षक बहाली को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए डोमिसाइल नीति लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस बात की जानकारी सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। सीएम नीतीश ने एक्स पर दी जानकारी नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के…

Breaking : सीएम नीतीश (CM Nitish) ने दिए आदेश, Bihar शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू. बिहार सरकार ने शिक्षक बहाली को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए डोमिसाइल नीति लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस बात की जानकारी सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी।

सीएम नीतीश ने एक्स पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।”

उन्होंने आगे लिखा, “शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (डोमिसाइल) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह टीआरई-4 से ही लागू किया जाएगा।”

सीएम नीतीश किया दोगुनी वृद्धि करने का ऐलान

CM Nitish
CM Nitish

उन्होंने कहा, “वर्ष 2025 में टीआरई-4 एवं वर्ष 2026 में टीआरई-5 का आयोजन किया जाएगा। टीआरई-5 के आयोजन के पूर्व एसटीईटी का आयोजन करने का भी निर्देश दिया गया है।” इससे पहले मुख्यमंत्री ने 1 अगस्त को शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि करने का ऐलान किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने इन कर्मियों की मानदेय राशि में सम्मानजनक वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया है।”

रसोइयों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि

इससे पहले मुख्यमंत्री ने 1 अगस्त को शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि करने का ऐलान किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने इन कर्मियों की मानदेय राशि में सम्मानजनक वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया है।”

मानदेय 1,650 रुपए से बढ़ाकर 3,300 रुपए प्रति माह

सीएम नीतीश के इस फैसले के तहत मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत रसोइयों का मानदेय 1,650 रुपए से बढ़ाकर 3,300 रुपए प्रति माह किया गया। माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरियों का मानदेय 5,000 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रति माह किया गया। शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय 8,000 रुपए से बढ़ाकर अब 16,000 रुपए प्रति माह हो गया है।

यह भी पढ़ें :Bihar: CM Nitish का सुबह-सुबह बड़ा ऐलान, चुनाव से पहले इन कर्मचारियों का वेतन किया दोगुना

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।