बिहार में पुलिस की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। पुलिस में करीब 62,000 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए एक से दो महीने में प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।अभी सिपाही के करीब 6500 रिक्त पदों से बहाली की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बाकी के 55 हजार से अधिक पदों पर यह चरणवार की जाएगी।
इसके लिए सृजन का प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा।
एएसआई और हवलदार के पदों की भर्ती
दारोगा, एएसआई, हवलदार, सिपाही और चालक सिपाही के करीब 74 हजार पदों का सृजन किया जाना है। 56 हजार के आसपास ऐसे पद होंगे जिन्हें सीधी नियुक्ति से भरा जाएगा. दारोगा के सृजित होने वाले आधे पदों के अलावा एएसआई और हवलदार के पदों को प्रोन्नति से भरा जाएगा। एएसआई और हवलदार के पद प्रोन्नति वाले पदों में आते हैं।
सिपाही के रिक्त पदों की जानकारी मांगी
बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय ने पिछले दिनों जिला और इकाइयों से सिपाही के रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। यह आंकड़ा मुख्यालय को प्राप्त हो चुका है। वर्तमान में स्वीकृत सिपाहियों के पद में से करीब 6500 पद रिक्त हैं। दिसंबर के आखिर या जनवरी में हर हाल में सिपाही के इन पदों पर बहाली की अधियाचना केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को भेज दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



