पटना : बिहार के पूर्व मंत्री और मधेपुरा विधायक चंद्रशेखर के बैग से जिन्दा कारतूस मिलने के मामले में अब सियासत तेज हो गई है। विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। बता दें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इस मामले पर यह कहा है कि मुझे आश्चर्य है कि विधायक चोरी-छुपे कारतूस लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में कानून सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। आपको बता दें कि बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। चेकिंग के दौरान उनके पास से सीआईएसएफ के जवानों ने 3.15 बोर के 10 जिंदा कारतूस बरामद किए।
जिसके बाद उन्हें उड़ान भरने से रोक दिया गया। पूर्व मंत्री चंद्रशेखर को एयरपोर्ट पर उस वक्त पकड़ा गया जब सामानों की जांच की जा रही थी। जांच के बाद विधायक को पुलिस को सौंप दिया गया। लगभग 2 घंटे की पूछताछ के बाद विधायक को छोड़ दिया गया। सीआईएसएफ ने उनको एयरपोर्ट थाने के हवाले किया था। इस मामले में विधायक ने बताया कि उनके साथ भूलवश गोलियां चली आई थीं। इस घटना के बाद विधायक 10.45 की फ्लाइट के बदले 4.45 के फ्लाइट से आए। विधायक दिल्ली में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।


Download Android App
Download iOS App



