पटना : जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। वे सुशांत के पिता के के सिंह के राजीव नगर, रोड नंबर 6 स्थित निजी आवास पर पहुंचे और ढाढस बांधा।
सुशांत की मौत पर दुःख प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि, “सुशांत बिहार के गौरव थे। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से कम समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल की। वे आत्महत्या नहीं कर सकते है। सरकार उनके मौत की सी.बी.आई जांच करे”
आगे उन्होंने कहा कि “बिहार के बेटे, कोसी के सपूत चर्चित फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जी की आत्महत्या की खबर सुन मर्माहत हूं। असीम संभावनाओं का असमय अंत अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार जनों के साथ है।” काई पो चे, एम एस धोनी, छिछोरे जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे सुशांत नेदेश दुनिया में बिहार का मान बढ़ाया था।


Download Android App
Download iOS App



