CBI Raid: बिहार में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रेलवे अधिकारी समेत कई लोग गिरफ्तार

Summary :

बिहार में CBI का बड़ा ऑपरेशन, कई गिरफ्तार

बिहार में CBI ने पटना और रेल विजिलेंस टीम के साथ डेहरी और सोननगर के रेल कार्यालयों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये के लेनदेन और कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

बिहार में आज शनिवार को कई जगहों पर CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। CBI पटना और रेल विजिलेंस की टीम ने जिले के डेहरी और सोननगर के रेल कार्यालयों पर रेड की है। जिसमें एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर सहित तीन को अरेस्ट किया है. बता दें कि यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक हैं। छापेमारी में करोड़ों रूपये के लेनदेन और कई सबूत मिलें हैं। गिरफ्तार हुए लोगों में एक रेलवे के अधिकारी भी शामिल हैं।

रेल परिसर से किया गिरफ्तार

बता दें कि आज सुबह-सुबह सीबीआई की टीम ने औचक छापेमारी की, जिसमें रेलवे अधिकारी समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार रेलवे अधिकारी राजकुमार सिंह की पोस्टिंग इसी साल जनवरी में पटना के दानापुर से डेहरी हुई थी। राजकुमार सिंह पर आरोप है कि इन्होंने रेलवे की करोड़ों रूपये की संपत्ति अवैध तरीके से बेच दी। सीबीआई को पहले से इसकी जानकारी थी, हालांकि सीबीआई उसी समय से इनपर नजर बनाए हुए थी। रेल परिसर से ही आज राजकुमार को दबोचा गया है।

CBI Raid

दो माह से नजर थी

जानकारी के मुताबिक़, पिछले दो महीने से सीबीआई की टीम सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजकुमार सिंह की करतूतों पर नजर रख रही थी। सीबीआई टीम को यह भी पता था कि रेलवे संपत्ति की खरीद-फरोख्त से प्राप्त धन का इस्तेमाल कहां और किस रूप में किया जा रहा है।

‘पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दीजिए…’ पहलगाम हमले पर तेलंगाना CM की ललकार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।