बिहार में आपराधिक घटनाओं से जुड़े मामलों की जांच CBI करे : चिराग पासवान

Summary :

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने शुक्रवार को बिहार की कानून-व्यवस्था का मुद्दा लोकसभा में उठाया और कहा कि केंद्र सरकार को राज्य की आपराधिक घटनाओं से जुड़े मामलों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से करानी चाहिए।

भाजपा के कुछ सांसद भी उनकी बात का समर्थन करते नजर आए
उन्होंने शून्यकाल में अपनी बात रखते हुए दावा किया कि बिहार में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन राज्य सरकार खामोश है। पासवान ने कहा, ‘‘एक सांसद होने के कारण संघीय ढांचे को समझता हूं। कानून-व्यवस्था राज्य सरकार के तहत आती है। बिहार में आपराधिक गतिविधियां और आपराधिक घटनाएं बढ़ जाएं जो संसद खामोश नहीं रह सकती।’’
उन्होंने कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया, ‘‘बिहार में हर वर्ग परेशान है। लेकिन अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है।’’ जमुई से लोकसभा सदस्य ने कहा कि बिहार के लोगों में आक्रोश है, लेकिन राज्य सरकार खामोश है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि केंद्र सरकार कार्रवाई करे और इन मामलों में सीबीआई जांच हो।’’

Desk Team