पटना ,(पंजाब केसरी):अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिहार इंटक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह के नेतृत्व में इंटक श्रमिको का प्रदर्शन गांधी मैदान कारगिल चौक से निकला। सैकड़ों की तादाद में इंटक समर्थक मजदूरों ने सोनिया गांधी को केंद्र सरकार द्वारा ED कार्यालय पर बार बार बुलाने और घंटो तक बैठने का विरोध कर रहे थे।श्री सिंह ने कहा की श्रीमती सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नही ऐसे हालात में ED की पूछताछ घर पर भी की जा सकती थी। श्री सिंह ने केंद्र सरकार पर दुश्मन की तरह व्यवहार करने की बात कही,और कहा की अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी एक तरफ जहां महंगाई चरम पर है।वही केंद्र सरकार के द्वारा कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को प्रताड़ित करने में लगी है। जिसका इंटक पुरजोर विरोध करती है।
उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से इंटक महामंत्री सर्व नंदन मंडल,आलोक पांडे, रामकुमार झा, प्रभात सिन्हा टी के सिंह,दिनेश पांडे सहित सैकड़ों की तादाद में इंटक श्रमिक नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिन्हे प्रशासन द्वारा गांधी मैदान कैंप जेल रखा गया।
उक्त आशय की जानकारी इंटक प्रवक्ता सह सचिव के के काश्यप ने दी ।


Download Android App
Download iOS App



