राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने सांप्रदायिकता के आधार पर देश को विभाजित करने के उसके प्रयासों में साथ नहीं देने पर एक साजिश के तहत सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उनके पिता लालू प्रसाद और परिवार के पीछे लगाया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा यहां आयोजित विपक्षी दलों की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए यादव ने उन्हें “झूठ का निर्माता, थोकविक्रेता और वितरक बताया।”
उन्होंने विपक्ष के नेताओं को एक मंच पर लाने के लिये बनर्जी की तारीफ की और सभी नेताओं से अनुरोध किया कि भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिये साथ खड़े हों।
IRCTC घोटाला : लालू की अंतरिम जमानत अवधि 28 जनवरी तक बढ़ी
यादव ने कहा कि ममता हमेशा “दुख-सुख” में उनके पिता (लालू प्रसाद) के साथ खड़ी रहीं हैं और बंगाल में रह रहे बिहार के लोगों से अनुरोध किया कि इसे ध्यान में रखते हुए उनकी राजनीतिक लड़ाई को मजबूती दें।
प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “मोदी जी झूठ के निर्माता, थोक विक्रेता और वितरक हैं…वह एक झूठ बोलते हैं और उसके साथ तोह्फे में 10 और झूठ देते हैं।”
होटल के बदले जमीन घोटाले में खुद आरोपों का सामना कर रहे राजद नेता ने कहा, “अगर आप उनसे (नरेंद्र मोदी और अमित शाह से) हाथ मिला लेंगे तो आप ‘राजा हरिशचंद्र’ हो जाएंगे। वरना वे आपके पीछे सीबीआई और ईडी को लगा देंगे जिनके साथ ऐसे लोगों के खिलाफ उनका गठजोड़ है।”


Download Android App
Download iOS App



