पटना, संवाददाता राकेश कुमार: आज पटना स्थित जद(यू) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई तथा पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानपूर्वक उन्हें जदयू परिवार में शामिल कर लिए जाने की विधिवत घोषणा की। इस दौरान पूरा हॉल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जिंदाबाद के नारे से गूंज रहा था। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त किया कि चंदन सिंह जैसे युवा एवं तेजतर्रार नेता की प्रतिभा का लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्री चंदन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों एवं न्याय के साथ विकास की उनकी शैली से प्रभावित होकर जद(यू) की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि चंदन सिंह युवा एवं ऊर्जावान नेता है तथा ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से खासे प्रभावित रहे हैं | अब उनकी मेहनत का लाभ जद(यू) को मिलेगा |
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता सहित अन्य बरिष्ट नेताओ के विश्वास को शिरोधार्य करते हुए चन्दन सिंह ने भरोसा जताया की वे इस विश्वास को टूटने नहीं देंगे | साथ ही अपनी क्षमता का शतप्रतिशत अपनी पार्टी को देते हुए मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाएंगे | उन्होंने कहा कि राजनीति में कदम रखते समय ही उनका मिशन था बिहार का पूर्ण विकास और इस दिशा में मुख्यमंत्री के असाधारण और सफल भूमिका ने उन्हें जद(यू) परिवार से जुड़ने को प्रेरित किया | इससे पूर्व अपने सैकडों समर्थको के साथ चन्दन सिंह जद(यू) की सदस्यता ग्रहण करने प्रदेश जद(यू) कार्यालय पहुचें |


Download Android App
Download iOS App



