30 मई की जगह 29 मई को PM Modi का Bihar दौरा, जानें क्यों बदली तारीखें

Summary :

पीएम मोदी के बिहार दौरे की तारीख में बदलाव, जानिए वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा 30 मई से बदलकर 29 मई कर दिया गया है। वे पटना में जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। यह दौरा चुनावी साल में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें पीएम मोदी आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दे सकते हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए NDA की तरफ से पूरी तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी बिक्रमगंज की रैली से चुनावी बिगुल फूंक सकते हैं।

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बिहार को चुनावी साल के तौर पर भी जाना जा रहा है. चुनावी साल में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री पहली बार बिहार आ रहे हैं. वैसे तो पीएम का बिहार दौरा 30 मई को प्रस्तावित था, लेकिन अब उनका दौरा बदलकर 29 मई कर दिया गया है. खबर है कि 29 मई को पीएम मोदी पटना में जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन कर सकते हैं.

PM Modi's Bihar visit

दो दिवसीय दौरे पर आएंगे बिहार

बता दें कि एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण की लागत करीब 1216 करोड़ रुपये है। पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान 30 मई को एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सासाराम के बिक्रमगंज में पीएम मोदी की रैली काफी अहम मानी जा रही है। दावा किया गया है कि रैली में लाखों लोग जुटेंगे। इसकी जिम्मेदारी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दी गई है। माना जा रहा है कि बिक्रमगंज की रैली में पीएम मोदी आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दे सकते हैं।

PM Modi's Bihar visit

बिक्रमगंज में होगी पीएम मोदी की रैली

पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए NDA की तरफ से पूरी तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी बिक्रमगंज की रैली से चुनावी बिगुल फूंक सकते हैं। एनडीए का रोडमैप भी जनता के सामने पेश कर सकते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के दो दिन बाद पीएम मोदी बिहार आए थे। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर उन्होंने मधुबनी में सभा को संबोधित किया था। संबोधन के दौरान आतंकियों को कल्पना से परे सबक सिखाने की चेतावनी दी थी। पीएम मोदी बिक्रमगंज से रैली को संबोधित करेंगे।

”बाथरूम भी नहीं जाने देते थे, हमेशा आंखों पर…”, Pakistan की क्रूरता का BSF जवान ने किया खुलासा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।