पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित “संवाद” के सामने बने मंच से रबी महाभियान (2021-22) के शुभारंभ के अवसर पर रबी महाभियान प्रचार रथों को सभी जिलों के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही सभी पंचायतों में किसान चौपाल की भी शुरूआत की। रबी 2021 की सफलता के लिये रबी महाभियान की शुरूआत की जा रही है।
इस महाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, कृषि विभाग के सचिव एन.सरवन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, निदेशक कृषि श्री राजीव रौशन सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



