Chirag Pashupati Paras Reunion: बिहार के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर राजनीतिक दांव-पेच देखने को मिल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान तथा उनके चाचा पशुपति पारस के बीच चल रहे दरार अब खत्म होने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है. दोनों नेताओं ना सिर्फ मिले हैं बल्कि चाचा को देखते हुए चिराग में भतीजे होने के फर्ज भी निभाया है। चिराग में चाचा पशुपति पारस को देखते ही उनका पैर छू कर आशीर्वाद भी लिया. अब इस ख़ास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Chirag Pashupati Paras Reunion: क्या रिश्तों की बर्फ पिघलेगी?

बता दें कि चिराग पासवान और पशुपति पारस की पार्टी अगल हो चुकी है। इतना ही नहीं दोनों नेताओं के बीच पारिवारिक मनमुटाव भी चल रही थी। इस बीच लंबे समय के बाद चाचा-भतीजा की मिलने की तस्वीर सामने आई है. मालूम हो कि चिराग अपने एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उनके चाचा पशुपति पारस और जीजा साधु पासवान भी मौजूद थे। इस दौरान चिराग पासवान अपने चाचा को पैर छू कर आशीर्वाद लिया. अब राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है कि क्या पासवान परिवार फिर से एक होने जा रहा है?
Uncle-Nephew Meeting: कुछ ही सेकंड की मुलाकात, मगर राजनीतिक हलचल तेज
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) March 23, 2026
इतना ही नहीं यह भी खबर आ रही है कि क्या चाचा-भतीजा फिर से एक होंगे? कहा जा रहा है कि रिश्तों पर जमी बर्फ चाचा भतीजे की मुलाकात से पिघल सकती है. चाचा भतीजे की इस तरह की मुलाकात से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी ख़ुशी का माहौल है. इस दौरान चिराग पासवान के समर्थक जोर-जोर से उनके समर्थन में नारा भी लगा रहे थे।
हालांकि, वीडियो में चाचा और भतीजे के बीच हुई बातचीत का जानकारी सामने नहीं आई है। जो बात साफ़ तौर पर दिखाई देती है, वह यह है कि चिराग सबसे पहले पशुपति पारस के पैर छूते हैं और फिर हाथ जोड़कर उनसे संक्षेप में बात करते हैं। चाचा पशुपति पारस भी बात करते समय चिराग के कंधे पर हाथ रखते हैं। महज़ कुछ ही सेकंड की इस मुलाक़ात के बाद चिराग पासवान वहां से चले जाते हैं।
Chirag Pashupati Paras Reunion: बड़ी मां से चिराग ने क्या बातचीत की?

बता दें कि चाचा-भतीजा के बीच हुई मुलाकात का यह वीडियो बिहार के खगड़िया के शहरबन्नी का है. दोनों नेता 23 मार्च, 2026 को अपने पैतृक जिले खगड़िया दौरे पर थे. दोनों नेता अपने पैतृक घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दिवंगत चाचा अर्जुन पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा, इस श्रद्धांजलि सभा के दौरान चिराग पासवान अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से भी मिले। वे कुछ देर तक उनके पास बैठे, उनका हाल-चाल पूछा और उन्हें सांत्वना दी।
यह भी पढ़ें: Shreyasi Singh बिहार CM रेस में आगे, क्या दिल्ली की तरह पार्टी करेगी अचानक ऐलान?


Download Android App
Download iOS App




