बिहार के मजदूरों की पिटाई पर, चिराग पासवान जा रहे तमिलनाडु, करेंगे राज्यपाल से मुलाकात

Summary :

चिराग पासवान आज तमिलनाडु जा रहे हैं। युवा नेता और जमुई के सांसद चिराग पासवान वहां रह रहे प्रवासियों से मुलाकात करेंगे

चिराग पासवान आज तमिलनाडु जा रहे हैं। युवा नेता और जमुई के सांसद चिराग पासवान वहां रह रहे प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। उनकी बातों को सुनेंगे। साथ ही पता करने की कोशिश करेंगे की वहां बिहारियों की हत्या और पिटाई के बारे में जो बातें सामने आ रही है उसमें कितनी सच्चाई है। चिराग पासवान यहां बिहार के रहने वाले लोगों से बातचीत कर जानकारी लेने के बाद मीडिया से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही चिराग पासवान तमिलनाडु के राज्यपाल से मिलेंगे और एक ज्ञापन सौंपेंगे।
बिहार के मजदूरों पर हमले किए जा रहे 
तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों से मिलेंगे चिराग पासवान, राज्यपाल को सौपेंगे  ज्ञापन
दरअसल कहा जा रहा है कि तमिलनाडु में रह रहे बिहार के लोग खासकर मजदूरों पर वहां हमले हो रहे हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि वहां मजदूरों की हत्या की जा रही है। इसके साथ ही वहां से लौट रहे मजदूरों ने भी वहां बिहारियों पर हमले की बात कही है। साथ मजदूरों ने यह भी दावा किया है 10 से ज्यादा मजदूरों की हत्या कर दी गई है।
12 मजदूरों को फंदे से लटका दिया गया 
बिहारी मजदूरों की पिटाई हुई या नहीं, जांच के लिए आज तमिलनाडु जा रही है  नीतीश सरकार की टीम
जमुई के एक मजदूर ने दावा किया है कि वहां एक कमरे में बंद करके 12 मजदूरों को फंदे से लटका दिया गया है। बीजेपी इसको लेकर विधानसभा में लगातार हंगामा कर रही है। बीजेपी ने मांग की थी कि सरकार एक जांच टीम तमिलनाडु भेजे जिसके वहां की मौजूदा स्थिति क्या है इसकी सही जानकारी हो पाएगी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम को तमिलनाडु भेजा है। इससे पहले बिहार पुलिस ने तमिलनाडु पुलिस के हवाले से यह दावा किया था कि वहां रह रहे सभी बिहारी सुरक्षित हैं। उनपर कोई हमला नहीं हुआ है। बिहार के मजदूरों की पिटाई का वायरल हो रहा वीडियो फर्जी है।
वीडियो फर्जी होने का दावा 
इसके साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी तमिलनाडु पुलिस के हवाले से दावा किया कि सभी वीडियो फर्जी हैं। बिहार के लोगों पर कोई हमला नहीं हुआ है। बीजेपी अफवाह फैला रही है। तेजस्वी यादव के आरोपों पर बीजेपी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा था अगर मामला झूठा हुआ तो वह माफी मांगेंगे, सरकार एक जांच टीम तमिलनाडु भेजे। बिहारियों की पिटाई मामले को लेकर चिराग पासवान भी हमलावर हैं। चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही से पल्ला झाड़ रहे हैं।

Desk Team