‘बिहार को गरीब और पिछड़ा बताना बंद करें’, Chirag Paswan का Tejashwi और RJD पर तीखा हमला

Summary :

Chirag Paswan on Bihar image controversy: बिहार की राजनीति इन दिनों काफी रोमांचक देखा जा रहा है। इसी बीच पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में जाकर चुनावी फायदा लेने के लिए बिहार को गरीब और पिछड़ा बताना गलत है। लोजपा मुखिया ने सवाल उठाया कि अगर बिहार को गरीब बताया जा रहा है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसका जवाब भी देना चाहिए। इतना ही नहीं चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव और राजद के कार्यकाल पर भी जमकर निशाना साधा।…

Chirag Paswan on Bihar image controversy: बिहार की राजनीति इन दिनों काफी रोमांचक देखा जा रहा है। इसी बीच पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में जाकर चुनावी फायदा लेने के लिए बिहार को गरीब और पिछड़ा बताना गलत है। लोजपा मुखिया ने सवाल उठाया कि अगर बिहार को गरीब बताया जा रहा है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसका जवाब भी देना चाहिए। इतना ही नहीं चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव और राजद के कार्यकाल पर भी जमकर निशाना साधा।

Chirag Paswan on Bihar image controversy: राजद के कार्यकाल पर जमकर बोला हमला

चिराग ने इस दौरान राजद कार्यकाल का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि बिहार को लंबे समय तक पिछड़ा बनाए रखने में राजद (Rashtriya Janata Dal) और उसके 90 के दशक के शासनकाल की बड़ी भूमिका रही है। पासवान ने कहा कि जो लोग आज बिहार की छवि खराब कर रहे हैं, उन्हें अपने पुराने कामों पर भी नजर डालनी चाहिए और ऐसी बातों के लिए शर्म आनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया और कई मामलों में तंज कसा।

Chirag Paswan News: नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले चिराग?

मीडिया से बातचीत में पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के अनुभव और वरिष्ठता का पूरा सम्मान किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार और बिहार में बनने वाली नई सरकार दोनों ही उनके मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगी। जल्द ही बिहार को नया मुखिया मिलेगा। हाईकमान जल्द ही बिहार में मुख्यमंत्री की घोषणा कर सकता है।

यह भी पढ़ें –  जयपुर का ‘Pink Elephant’ विवाद, फोटोशूट के बाद हथिनी की मौत पर सोशल मीडिया में मचा बवाल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।