सम्राट की पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा तो चिराग हुए आग बबूला, बोलें- अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय…

Summary :

Chirag Paswan Statement: बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनते ही एक बारे फिर राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपनी मनाग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शुक्रवार को सम्राट सरकार की पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर बेरहमी की तरह लाठीचार्ज किया. पुलिस की इस कार्रवाई में कई शिक्षक अभ्यर्थी बूरी तरह से घायल हो गए. कई लोगों को सिर में चोटें आईं, जबकि कुछ अन्य बेबस होकर ज़मीन पर गिर पड़े। इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस घटना पर अपनी बात कही है।…

Chirag Paswan Statement: बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनते ही एक बारे फिर राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपनी मनाग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शुक्रवार को सम्राट सरकार की पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर बेरहमी की तरह लाठीचार्ज किया. पुलिस की इस कार्रवाई में कई शिक्षक अभ्यर्थी बूरी तरह से घायल हो गए. कई लोगों को सिर में चोटें आईं, जबकि कुछ अन्य बेबस होकर ज़मीन पर गिर पड़े। इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस घटना पर अपनी बात कही है।

Chirag Paswan Statement on Lathicharge on Teacher Aspirants: Chirag Paswan ने लाठीचार्ज को बताया निंदनीय (Chirag Paswan X Statement)

चिराग पासवान ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए इस घटना की निंदा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4.0 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

लोकतंत्र में युवाओं को अपनी जायज़ मांगों को रखने का अधिकार है। शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से अधिसूचना जारी होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनकी आवाज़ सुनने के बजाय बल प्रयोग करना संवेदनशीलता और संवाद की भावना के विपरीत है।

सरकार एवं प्रशासन को चाहिए कि अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द TRE 4.0 की अधिसूचना जारी करे तथा युवाओं के भविष्य और उनके धैर्य का सम्मान करे साथ ही अभ्यर्थियों से भी आग्रह की कल ही सरकार के नए मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है , ऐसे में थोड़ा समय दें और धैर्य रखें। सरकार जरूर सकारात्मक पहल करेगी।”

Lathicharge on Teacher Aspirants: पटना में शिक्षक अभ्यर्थी क्यों कर रहे प्रदर्शन?

chirag paswan statement
chirag paswan statement (Source: Social Media)

बता दें कि पटना में शिक्षक अभ्यर्थी बीपीएससी (BPSC) की TRE-4 (टीआरई-4) (Teacher Recruitment Exam) भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर बीच सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि TRE-4 का नोटिफिकेशन जल्द निकाला जाए, खाली जगहों की संख्या बताई जाए और भर्ती कैलेंडर भी जारी किया जाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार और BPSC लगातार तारीखें घोषित कर रहे हैं, लेकिन अब तक भर्ती का कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। कई उम्मीदवार उम्र सीमा पार हो जाने को लेकर भी चिंतित हैं। प्रदर्शन के दौरान, जब छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करना शुरू किया, तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई, और जब स्थिति बिगड़ने लगी, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई छात्र घायल हो गए।

Also Read:BPSC TRE 4 Protest: पटना में बवाल… TRE एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुल‍िस ने क‍िया लाठीचार्ज, कई छात्र घायल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।