BPSC TRE 4 Protest: बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) की मांग कर रहे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आ रही है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए तुरंत रिक्तियों को जारी करने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि छात्र नेता दिलीप ने 8 मई को छात्रों के साथ पटना कॉलेज से मार्च करने की चेतावनी दी थी। आज हजारों छात्र इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आक्रोशित छात्र बैरीकेड तोड़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकरियों पर लाठीचार्ज किया। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी हस्माइल हैं, जिन्हें चोटें आई हैं।
छात्र क्यों कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन?
शुक्रवार को बड़ी संख्या में TRE-4 शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से मार्च निकाला। अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा विभाग ने पहले आश्वासन दिया था कि 19-20 अप्रैल तक TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और 26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि बताई गई तारीख चली गई, लेकिन अभी तक भर्ती विज्ञापन जारी नहीं हुआ। इसको लेकर छात्रों में नाराजगी है। छात्र TRE-4 भर्ती का विज्ञापन जारी करने हैं। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार देरी हो रही है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
छात्रों और पुलिस के बीच झड़प
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्र नहीं माने। इसके बाद छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई और हालत बिगड़ने लगे, इस बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई छात्रों को चोटें भी आई हैं। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर वैन में बैठा दिया।
छात्रों ने किया नई नियमावली का विरोध
प्रदर्शन में छात्रों ने बीपीएससी की नई नियमावली का विरोध किया। उनका कहना था कि नियमों में बदलाव से अभ्यर्थियों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने “TRE-4 विज्ञापन जारी करो” और “नियमावली वापस लो” जैसे नारे लगाए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क रहा और जेपी गोलंबर सहित कई जगहों पर पुलिस तैनात की गई।
Also Read: TVK की सरकार बननी तय, CPI, CPM और CVK का भी समर्थन, छुआ बहुमत का आंकड़ा


Download Android App
Download iOS App




