लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के ‘मुझे गोली मरवा देते’ वाले बयान को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि यह हास्यास्पद है कि मुख्यमंत्री और गृह विभाग का प्रभार संभालने वाले बिहार के मुख्यमंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं।
गौरतलब है कि नीतीश ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के विसर्जन वाले बयान पर मंगलवार को कहा था कि ‘‘मुझे गोली मरवा दें, सबसे अच्छा यही होगा।’’
चिराग ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘यह हास्यास्पद है कि बिहार के मुख्यमंत्री, जिनके पास गृह विभाग भी है, इस तरह के बयान दे रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री इस तरह के बयान दे रहे हैं तो लोग राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति की कल्पना कर सकते हैं।’’
राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देने के बजाय मुख्यमंत्री को बिहार में बढ़ते अपराध ग्राफ की जांच के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



