जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद शहर में अरवल मोड़ के पास दुर्गा पूजा के बाद मूर्तियों के विसर्जन यात्रा पर किए गए पथराव को लेकर गुरुवार को दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई ।
जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन का कार्य इस उपद्रव के कारण करीब डेढ घंटे तक बाधित रहा, हालांकि यह सुचारू रूप से संपन्न हो गया।
पथराव और झड़प के दौरान कुछ लोगों के घायल होने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मीणा ने किसी के घायल होने से इंकार करते हुए कहा कि इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आयी होंगी पर पुलिस को फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।


Download Android App
Download iOS App



