मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को करने में समस्या होगी। परिवार के किसी सदस्य के खर्चों को रोकने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक-11, शुभ रंग-सिल्वर।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) मौसमी बीमारी से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। यात्रा पर किसी की कंपनी को एंजॉय करेंगे। धन की समस्या होने पर कोई आपकी मदद करेगा। प्रेम संबंधों में नोंक-झोंक रहेगी। शुभ अंक-1, शुभ रंग-हल्का लाल।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। फिजूल खर्चों से बचने की कोशिश करें। ईमानदारी से काम करने के चलते नए मौके मिलेंगे। ज्वाइंट फैमिली में किसी समस्या को चालाकी से सुलझाने की कोशिश करें। रिलेशनशिप शादी में बदल सकती है। शुभ अंक-7, शुभ रंग-मरुन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर काम के दबाब के चलते निजी प्लान खराब हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से मिलकर पुरानी यादें ताजा होगी। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक-8, शुभ रंग-डार्क ग्रे।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। धन से संबंधित कुछ परेशानियां होंगी। कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमताओं के चलते चीजे करने में कामियाब होंगे। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई खानदानी प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। शुभ अंक-15, शुभ रंग-क्रीमसन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) आपका साथी आपको व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। रिटेल व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। परिवार में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ अंक-3, शुभ रंग-केसरिया।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) फ्रीलांसिंग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पैसों को लेकर किसी पर विश्वास ना करें। परिवार के किसी बड़े सदस्य के खराब मूड को संभालने की कोशिश करेंगे। धन के अभाव के चलते प्रॉप्रर्टी की कोई डील हाथ से निकल सकती है। शुभ अंक-6, शुभ रंग-गुलाबी।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर किसी को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। परिवार से दूर रहे लोगों को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी करने की सोच सकते हैं। शुभ अंक-3, शुभ रंग-डार्क ब्राउन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खाएं। किसी चीज में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को लंबे समय से खरीदने की इच्छा पूरी होगी। शुभ अंक-2, शुभ रंग-डार्क ग्रे।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। किसी चीज में निवेश करना नुकसानदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने शत्रुओं से सावधान रहें। विदेश जाकर अपने दोस्तों से मिलकर एंजॉय करेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी को बिल्डर फ्लोर में बदलने से लाभ होगा। शुभ अंक-17, शुभ रंग-वॉयलेट।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाने से लाभ होगा। किसी चीज के लिए पैसा जुटाने में कामियाब होंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को किसी नामी संस्था में मौका मिल सकता है। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। कोई खानदानी प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-कॉफी।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स के द्वारा किसी काम में व्यस्त रहेंगे। परिवार के किसी समारोह में काफी लंबे समय बाद लोगों से मिलना होगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने से बचें। शुभ अंक-22, शुभ रंग-लेवेंडर।