बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर से लोजपा सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक शोक संदेश में नीतीश ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद रामचंद्र पासवान के असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराए जाने की घोषणा की है।
नीतीश ने कहा कि दिवंगत रामचंद्र पासवान एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। वे सरल स्वभाव के और काफी मिलनसार थे। अपने क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से न केवल सामाजिक बल्कि राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान का निधन
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। रामचंद्र पासवान ने रविवार दोपहर नई दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल में उपचार के क्रम में दम तोड़ दिया।


Download Android App
Download iOS App



