ट्रैफिक पुलिस द्वारा 1300 रुपये का जुर्माना लगाए जाने पर रामगोपाल वर्मा बोले – ‘मैं आपको किस करना चाहता हूं’

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा का विवादों से पुराना नाता है और इन दिनों एक बार फिर ये सुर्ख़ियों में है। इस बार रामगोपाल वर्मा पर यातायात नियम की अनदेखी करने के कारण पुलिस ने उनपर जुर्माना लगाया है।

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा का विवादों से पुराना नाता है और इन दिनों एक बार फिर ये सुर्ख़ियों में है। इस बार रामगोपाल वर्मा पर यातायात नियम की अनदेखी करने के कारण पुलिस ने उनपर जुर्माना लगाया है। 
दरअसल वर्मा बाइक पर डायरेक्टर अजय भूपति और अगस्त्य के साथ ट्रिपल सवारी कर रहे थे और तीनों में से किसी ने भी हेलमेट भी नहीं लगाया था। मामला हैदराबाद का है और जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस ने तीनों को पकड़ कर 300 रुपये का जुर्माना लगा दिया। 
इस दौरान तीनों सेलेब्रिटी तेलुगू फिल्म आईस्मार्ट शंकर देखने पहुंचे थे और बाइक पर बिना हेलमेट जाते हुए उन्होंने खुद वीडियो शेयर किया था और पुलिस पर तंज कसते हुए लिखा था – ‘पुलिस कहां है? मुझे लगता है कि वो भी फिल्म देख रहे हैं।’

ट्विटर पर रामगोपाल ने वीडियो शेयर करते ही सायबराबाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और ट्वीट किया ” धन्यवाद, रामगोपाल वर्मा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की जानकारी देने के लिए। हम आपसे भी उम्मीद करते है की जिम्मेदारी की साथ ट्रैफिक के नियमों का पालन करेंगे। 

साथ ही सायबराबाद पुलिस ने ट्वीट में ये भी लिखा , “वैसे, केवल थियेटर में ही क्यों? ट्रैफिक पुलिस हर मिनट इस तरह का ढेर सारा ड्रामा और सर्कस देखती है।’ इसके बाद रामगोपाल वर्मा ने सायबराबाद पुलिस की तारीफ में एक और ट्वीट किया। 

रामगोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा – ‘सायराबाद पुलिस, आई लव यू और बेहतरीन काम करने के लिए मैं आपको लगातार किस करना चाहता हूं।’  उनका ये रिप्लाई सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।   
आपराधिक विषयों वाली फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर रामगोपाल वर्मा ने अपनी पहली ही फिल्म रंगीला से बॉलीवुड में शानदार डेब्यू किया था। 

Ujjwal Jain