आजकल हर कोई कंम्पयूटर पर ही काम करता है जिसकी वजह से उन्हें पफी आईज की समस्या हो जाती है। यह समस्या रात को देर तक उठे रहने से भी होती है।

पफी आईज में आंखों के नीचे वाले हिस्से में सूजने आ जाती है। आंखों के नीचे यह सूजन बहुत खराब लगती है। कर्ई लोगों को यह परेशानी है आज हम आपके लिए ऐसे हेल्थ टिप्स लाएं हैं जिसे अपनाकर आप भी अपनी आंखों को इस समस्या से बचा सकते हैं।
1. खीरा

हेल्थ के लिए खीरा कर्ई तरह से फायदेमंद होता है। इस समस्या के लिए आप खीरे का एक टुकड़ा लें। उस टुकड़े को फ्रिज में आप थोड़ी देकर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद आप 5 से 10 मिनट तक उस खीरे के टुकड़े को अपनी आंखों के पर रख दें। ब्लड वेसल्स ठंडी चीज के कारण सिकुड़ जाती हैं और सूजन भी कम हो जाती है।
2. ग्रीन टी

पफी आईज की परेशानी में ग्रीन टी बैग भी बहुत लाभकारी होता है। डार्क सर्कल की परेशानी को ग्रीन टी बैग से निजात पा सकते हैं। ग्रीन टी के दो बैग लें और उसे पानी में उबाल लें। उसके बाद उसे फ्रिज में रख दें ठंउा होने के लिए। उसके बाद उसे आप अपनी आंखों में रख लें। आप ग्रीन टी बैग इस्तेमाल किया हुआ भी आंखों में रख सकते हैं।
3. पानी

पफी आईज की समस्या आप पानी से भी दूर कर सकते हैं। ज्यादा पानी पिएं और अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखें। हर रोज 8 से 9 ग्लास पानी पीने से आपके आंखों की यह परेशानी दूर हो जाएगी साथ ही रात को सोने से पहले एक ग्लास पानी जरूर पीएं।
4. नमक

कई लोगों को नमक खाने की आदत होती है। अगर आपको यह परेशानी है तो आप कम नमक का सेवन करें साथ ही नींद अच्छे से लें। कई लोगों को पुराने मेकअप प्रोडक्ट यूज करने से भी यह परेशानी हो जाती है। इसलिए ध्यान रखें की आप कोई भी पुराना और एक्सपायर मेकअप प्रोडक्ट बिल्कुल भी यूज ना करें।
5. चम्मच

इस समस्या को आप चम्मच से भी दूर कर सकते हैं। एक चम्मच को फ्रिज में थोड़ी देर के लिए रख दें। उसके बाद उसी चम्मच के गढ्ढे वाले हिस्से के अपोजिट साइड वाले को अपनी आंखों में रख दें फिर चम्मच से धीरे-धीरे आंखों को दबाएं। ऐसा आप कुछ मिनटों तक करें। यह दिन में 2 से 3 बार जरूर करें।


Download Android App
Download iOS App



