मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजेन्द्र नगर अवस्थित पथ संख्या 3 एवं 4 के बीच स्थित पार्क में स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक नितिन नवीन, विधान पार्षद रामचन्द्र भारती सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्तागण, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी कुमार रवि सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भजन एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की।


Download Android App
Download iOS App



