CM Nitish Kumar Campaign: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार से चुनाव प्रचार अभियान में कूद रहे हैं। नीतीश इस चुनाव में सभा के अलावा रोड शो भी करेंगे, जिसके लिए जदयू ने खास तैयारी की है। नीतीश के लिए निश्चय रथ का निर्माण कराया गया है, जिसमें सवार होकर मुख्यमंत्री रोड शो करेंगे।
Highlights:
- सीएम नीतीश कुमार निश्चय रथ से करेंगे चुनाव प्रचार
- बताएंगे पूरा परिवार हमारा बिहार
- पहली बार बस से चुनावी यात्रा पर जनता के बीच निकलने वाले हैं
पहली बार बस से चुनावी यात्रा पर जनता के बीच निकलने वाले हैं
बिहार में मुख्यमंत्री रहने के दौरान वो पहली बार बस से चुनावी यात्रा पर जनता के बीच निकलने वाले हैं, जबकि इसके पहले कार और हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार करते रहे हैं। वह पहली बार रोड शो भी करने वाले हैं। जिस बस से नीतीश कुमार निकलने वाले हैं, इसे खास तरीके से बनाया गया है, जिसका नाम निश्चय रथ रखा गया है।
सूचना के मुताबिक इसी बस से नीतीश शुक्रवार को निकलेंगे
बताया जा रहा है कि वे नवादा में रोड शो करेंगे। नालंदा में भी वे रोड शो कर सकते है। इस बस पर बिहार सरकार की उपलब्धियां की भी चर्चा की गई है। बस की एक ओर बड़े अक्षरों में ‘रोजगार मतलब नीतीश कुमार’ तो दूसरी ओर ‘पूरा बिहार हमारा परिवार’ लिखा हुआ है। रथ का नाम निश्चय रथ रखा गया है।
शुक्रवार से वे अकेले चुनाव प्रचार पर निकल रहे हैं
इससे पहले नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में सम्मिलित हुए थे। शुक्रवार से वे अकेले चुनाव प्रचार पर निकल रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को बिहार के गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में चुनाव होने वाले हैं। एनडीए इस चुनाव में प्रदेश की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करने के लक्ष्य को लेकर चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



