बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया। तेजस्वी यादव के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने नई सरकार बनाई है। समाज सुधार अभियान यात्रा के बाद अब 2023 में बिहार के सीएम नीतीश समाधान यात्रा पर जाएंगे।
बता दें सीएम बुधवार को बेतिया के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वो रात में वाल्मीकि नगर में रुकेंगे। पांच जनवरी को वो पश्चिम चंपारण से यात्रा की शुरुआत करेंगे। सीएम नीतीश कुमार 16 दिनों के यात्रा में 18 जिलों को कवर करेंगे। बाकी 20 जिलों को यात्रा से दूर रखा गया है।
यात्रा के दौरान सरकारी योजनाओं का करेंगे निरीक्षण
यात्रा के दौरान वो सरकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे। साथ ही अलग-अलग समुहों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार किसी भी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे।
बीजेपी ने नीतीश कुमार पर बोला हमला
वहीं अब इस यात्रा को लेकर बीजेपी नेता ने नीतीश सरकार को घेरते हुए बीजेपी नेता ने कहा-राज्य में आज अपराध और भ्रष्टचार चरम पर है। आप इन सबका समाधान करने के लिए यात्रा कर रहे हैं और उसमें जनता से दूरी बना रहें हैं तो फिर यह किस तरह की यात्रा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा-सीएम नीतीश कुमार जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं। अपनेी यात्रा में उन्हें शामिल होने का निमंत्रण नहीं देना उनके लिए आने वाले समय में नुकसानदेह साबित होगा।


Download Android App
Download iOS App



