इस समय बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंदन के दौरे पर हैं जहां उन्होंने साइंस म्यूजियम लंदन का दौरा किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने इस म्यूजियम की विशेषताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा क पटना में बन रहे साइंस सिटी को लंदन साइंस म्यूजियम के अनुरुप ही बनाया जाएगा।
- लंदन पहुंचे CM नीतीश, साइंस म्यूजियम का किया दौरा
- ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ पर मुख्यमंत्री का आया बयान
- साइंस सिटी को लंदन साइंस म्यूजियम के अनुरुप ही बनाया जाएगा
सरलता से समझने में सुविधा होगी और विज्ञान में उनकी रुचि बढ़ेगी
आपको बता दें पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी और विज्ञान में उनकी रुचि बढ़ेगी। इसके लिए लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि और ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेश हेलेन जोनस सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
एक सप्ताह की छुट्टी पर गए CM
बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार से लगभग एक सप्ताह की छुट्टी पर चले गए हैं, इस दौरान वो कुछ दिन ब्रिटेन में हैं। वहीं, इस यात्रा की वजह से ही सीएम नीतीश कुमार पश्चिम चंपारण जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाग नहीं ले सके थे। बुधवार की शाम में वो दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। नीतीश कुमार के साथ पूर्व मंत्री और जेडीयू के राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा भी गए हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App





