बिहार में एक तरफ कोरोना का काहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुदरत को कहर भी दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। राज्य के सात जिलों में बिजली गिरने से रविवार को 10 लोगों की मौत हो गयी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में वज्रपात से हुई दस लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया। बिहार में रविवार को वज्रपात की चपेट में आकर पूर्णिया जिले में तीन, बेगूसराय में दो तथा पटना, सहरसा, पूर्वी चम्पारण, मधेपुरा एवं दरभंगा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।


Download Android App
Download iOS App



