बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में एक के बाद, चार बिहारियों की हत्या पर दुख और चिंता प्रकट करते हुए कहा कि देश के लोग एक-जगह से दूसरे जगह काम करने जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि जान-बूझकर जो बाहर के लोग आए हैं उनके साथ ऐसी घटना हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर में हो रही घटना को लेकर सरकार चिंतित है।
घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। उन्होंने मजदूरों की सुरक्षा का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, वहां कुछ गड़बड़ तो हो ही रहा है। जो बाहर से लोग काम करने के लिए पहुंचे हैं, उनके साथ जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है, ऐसा लग रहा है। कल वाली घटना घर में घुसकर की गई है।
उन्होंने आगे कहा, देश में किसी भी हिस्सा में काम करने के लिए जाने के लिए लोग स्वतंत्र हैं। अब यहां से कोई जाता है। यह गरीब गुरबा तबका है, अब उस तरह से उसकी हत्या हो रही है। ऐसी घटना पर एक्शन होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सब लोग देख रहे हैं ऐसे ही लोगों को तंग किया जा रहा है, तो निश्चित रूप से वहां के लोग अलर्ट रहेंगे।
नीतीश कुमार ने भरोसा देते हुए कहा कि मृतक के परिवार के लिए जो भी संभव होगा वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के वरिष्ठ अधिकारी जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



