पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राजद के राजकुमारों ने अपने माता-पिता से बिना प्रमाण के आरोप लगाना, अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना और गरीबों को धोखा देकर बेनामी सम्पत्ति बनाना सीखा है, इसलिए वे मेरे स्वामित्व वाले किसी कथित होटल की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। यदि वे आरोप सिद्ध नहीं कर पायेए तो क्या पटना में 750 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला माल मेरे नाम करेंगे। कांग्रेस और राजद के लोग केवल झूठ के दुष्प्रचार की राजनीति करने में लगे हैं।
श्री मोदी ने कहा कि बिहार में राजद सरकार के समय हुए अलकतरा घोटाला में तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री इलिहास हुसेन सहित सात लोगों को सीबीआई की अदालत ने 5.5 साल की कैद की सजा सुनाई और 20 से 60 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया। सत्ता का दुरुपयोग कर जनता को लूटने वालों को जिस दिन रांची में सजा सुनाई गयीए उसी दिन राजद का एक विधायक दिल्ली में कारतूस के साथ पकड़ा गया। 22 साल में भी जिस दल का आपराधिक चरित्र नहीं बदलाए वह किस मुंह से गरीबों के नाम पर वोट मांगता है।


Download Android App
Download iOS App



